NCERT 12th Economics – Unit 2 – Chapter 3 – उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत: (Theory of Consumer Behavior) वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं लघुत्तरात्मक प्रश्न

1. उपभोक्ता के व्यवहार की धारणा किसे कहते हैं?

उत्तर: उपभोक्ता व्यवहार से अभिप्राय उस विधि से है जिसके द्वारा उपभोक्ता यह चुनाव करते हैं कि वह अपनी आय को किस प्रकार खर्च करेंगे।

2. उपयोगिता क्या है?

उत्तर: किसी वस्तु की वह शक्ति जिसके द्वारा आवश्यकता की संतुष्टि होती है उपयोगिता कहलाती है। उपयोगिता को यूटिल्स (Utils) में मापा जाता है।

3. उपभोक्ता के संतुलन से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: जब उपभोक्ता अपनी निश्चित आय को किसी वस्तु पर व्यय करके अधिकतम संतुष्टि प्राप्त करता है उस स्थिति को उपभोक्ता संतुलन कहा जाता है।

4. इष्टतम उपभोग बिंदु क्या होता है?

उत्तर: वह बिंदु जिस पर एक उपभोक्ता अधिकतम संतुष्टि प्राप्त करता है, उसे इष्टतम उपभोग बिंदु कहते हैं।

5. उपभोक्ता बजट क्या होता है?

उत्तर: उपभोक्ता बजट से अभिप्राय उपभोक्ता की निर्धारित आय से है, जिससे वह वस्तुएँ और सेवाएँ खरीद सकता है।

6. बजट समूह क्या होता है?

उत्तर: यह दो वस्तुओं का समूह होता है, जिन्हें उपभोक्ता दी हुई आय से खरीद सकते हैं। मान लीजिए उपभोक्ता के पास ₹60 हैं, जिन्हें वह दो वस्तुओं पर खर्च कर सकता है। वस्तु A ही प्रति इकाई कीमत 2 रुपया और वस्तु B की प्रति इकाई 1 रुपया है। इस स्थिति में उपभोक्ता अपनी निश्चित आय से वस्तु A तथा वस्तु B के निम्नलिखित विभिन्न संयोग खरीद सकता है:

संयोग (Combinations)वस्तु A – 2 रूपए प्रति इकाईवस्तु B – 1 रुपया प्रति इकाई
A060
B1040
C2020
D300

7. बजट रेखा किसे कहते हैं?

उत्तर: बजट रेखा वह रेखा है जो बजट समूह को दर्शाती है। बजट रेखा को कीमत रेखा भी कहा जाता है क्योंकि यह दो वस्तुओं का अनुपात दिखाती है।

संभाव्य संयोग: वह सभी संयोग जो बजट रेखा के ऊपर या अंदर होते हैं, उन्हें संभाव्य संयोग कहते हैं। उपभोक्ता अपनी दी हुई आय से इन संयोगों में से कोई भी संयोग खरीद सकता है।

असंभाव्य संयोग: वे सभी संयोग जो बजट रेखा से बाहर होते हैं, उन्हें असंभाव्य संयोग कहते हैं, क्योंकि ये संयोग उपभोक्ता अपनी दी हुई आय से नहीं खरीद सकता।

8. तटस्थता वक्र किसे कहते हैं?

उत्तर: तटस्थता वक्र दो वस्तुओं के संयोगों के उन सभी बिंदुओं के जोड़ से बनता है जो उपभोक्ता को संतुष्टि का समान स्तर प्रदान करते हैं।

9. ह्रासमान या घटती सीमांत प्रतिस्थापन की दर का नियम क्या है?

उत्तर: इस नियम के अनुसार एक उपभोक्ता जैसे जैसे किसी वस्तु का उपभोग बढ़ाता है, उससे मिलने वाली संतुष्टि घटती चली जाती है और जिस वस्तु का उपभोक्ता त्याग कर रहा है, उसकी संतुष्टि बढ़ती चली जाती है, इसलिए वह पहली वस्तु की प्रत्येक अतिरिक्त इकाई के लिए दूसरी वस्तु की त्यागी गई मात्रा को घटाता जाता है। इसे घटती सीमांत प्रतिस्थापन की दर कहते हैं।

10. तटस्थता मानचित्र किसे कहते हैं?

उत्तर: तटस्थता मानचित्र तटस्थता वक्र के एक समूह को प्रदर्शित करता है। उच्च तटस्थता वक्र संतुष्टि के उच्च स्तर को तथा निम्न तटस्थता वक्र संतुष्टि के निम्न स्तर को प्रदर्शित करते हैं।

11. तटस्थता वक्रों की विशेषताएँ क्या हैं?

  • तटस्थता वक्र का ढलान ऊपर से नीचे की तरफ होता है
  • तटस्थता वक्र मूल बिंदु के उन्नत्तोदर (Convex) होते हैं
  • तटस्थता वक्र कभी भी एक दूसरे को नहीं काटते हैं
  • ऊँचे तटस्थता वक्र संतुष्टि के उच्च स्तर को प्रदर्शित करते हैं
  • तटस्थता वक्र ना ही x-axis को छूते हैं ना ही y-axis को छूते हैं

12. कुल उपयोगिता किसे कहते हैं?

उत्तर: एक वस्तु की विभिन्न इकाइयों का उपभोग करने से मिलने वाली उपयोगिता के जोड़ को कुल उपयोगिता कहते हैं।
TU = Σ MU

13. सीमांत उपयोगिता किसे कहते हैं?

उत्तर: एक वस्तु की अतिरिक्त इकाइयों का उपभोग करने से कुल उपयोगिता में होने वाला परिवर्तन सीमांत उपयोगिता कहलाती है।

MU = TUn-TUn-1 or
MU = Δ TU / Δ Q

Discover more from SirG.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading