NCERT 12th Economics – Unit 3 – Chapter 10 – पूर्ण प्रतियोगिता तथा लाभ अधिकतमीकरण या उत्पादक का संतुलन (Perfect Competition & Profit Maximisation or Producer’s Equilibrium) वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं लघुत्तरात्मक प्रश्न

1. पूर्ण प्रतियोगिता बाजार से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: यह बाजार की वह स्थिति है जिसमें एक वस्तु के बहुत सारे क्रेता और विक्रेता होते हैं। संपूर्ण बाजार में समरूप वस्तुओं को एक प्रचलित कीमत पर बेचा जाता है।

2. शुद्ध प्रतियोगिता किसे कहते हैं?

उत्तर: यह बाजार की वह दशा है जिसमें पूर्ण प्रतियोगिता की सारी शर्तें पाई जाती हैं, केवल दो शर्तों को छोड़कर – पूर्ण ज्ञान और पूर्ण गतिशीलता।

3. पूर्ण प्रतियोगिता में उत्पादक संतुलन में कब होता है?

उत्तर: जब उत्पादक के लिए उत्पादन में वृद्धि या कमी करना लाभदायक नहीं होता, तब वह संतुलन में होता है।

4. उत्पादन बंद बिंदु (ब्रेक इवन प्वाइंट) किसे कहते हैं?

उत्तर: अल्पकाल की वह अवस्था जब फर्म वस्तु की कीमत के रूप में औसत परिवर्तनशील लागत भी वसूल नहीं कर पाती, उत्पादन बंद बिंदु कहलाता है।

5. संतुलन से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: ऐसी स्थिति जिसमें परिवर्तन की प्रवृत्ति नहीं पाई जाती है उसे संतुलन कहते हैं।

6. समरूप वस्तुएँ क्या होती हैं?

उत्तर: जिन वस्तुओं की सभी इकाइयाँ गुण, आकार, पैकिंग और देखने में एक जैसी होती हैं, उन्हें समरूप वस्तुएँ कहते हैं।

7. असंतुलन से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: वह स्थिति जिसमें मांग और पूर्ति एक दूसरे के समान नहीं होती, असंतुलन कहलाता है।

8. इष्टतम उत्पादन किसे कहते हैं?

उत्तर: जिस अवस्था में फर्म को सामान्य लाभ प्राप्त होते हैं और कीमत न्यूनतम औसत लागत के बराबर होती है उसे इष्टतम उत्पादन की अवस्था कहते हैं।

9. उत्पादक संतुलन में कब होता है?

उत्तर: जब उत्पादक के लाभ अधिकतम होते हैं और हानि न्यूनतम होती हैं तब उत्पादक संतुलन में होता है।

10. सामान्य लाभ क्या होते हैं?

उत्तर: वह न्यूनतम राशि जो एक उद्यमी को किसी काम में लगाए रखने के लिए अवश्य मिलनी चाहिए उन्हें सामान्य लाभ कहते हैं।

11. असामान्य लाभ किसे कहते हैं?

उत्तर: उत्पादन की एक निश्चित मात्रा की बिक्री से मिलने वाले आगम उसकी कुल लागत से जितने अधिक होते हैं उन्हें असामान्य लाभ कहते हैं।

Discover more from SirG.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading