NCERT 12th Economics – Unit 3 – Chapter 9 – आगम की धारणाएँ (Concepts of Revenue) वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं लघुत्तरात्मक प्रश्न

1. आगम से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: किसी वस्तु के विक्रय से होने वाली मौद्रिक प्राप्ति आगम कहलाती है।

2. आगम कितने प्रकार का होता है?

उत्तर: आगम तीन प्रकार का होता है:

  • कुल आगम
  • सीमांत आगम
  • औसत आगम

3. कुल आगम से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: एक फर्म द्वारा अपने उत्पादन की एक निश्चित मात्रा को बेचकर जो धन प्राप्त होता है उसे कुल आगम कहते हैं। यदि 10 आइसक्रीम ₹10 प्रति आइसक्रीम की दर से बेची जाती हैं तो कुल आगम 10*10 = ₹100 होगा।

4. सीमांत आगम से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई बेचने से कुल आगम में होने वाला परिवर्तन सीमांत आगम कहलाता है।

5. औसत आगम से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: उत्पादन की प्रति इकाई बिक्री से प्राप्त आगम को औसत आगम कहा जाता है।

6. आगम की कौनसी धारणा को कीमत कहा जाता है?

उत्तर: औसत आगम को कीमत कहा जाता है।

7. कौन सी बाजार की अवस्था में सीमांत आगम तथा औसत आगम बराबर होते हैं?

पूर्ण प्रतियोगिता की स्थिति में सीमांत आगम तथा औसत आगम बराबर होते हैं।

Discover more from SirG.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading